रांची में रिपेयरिंग के दौरान पलटा पानी से भरा टैंकर, दबकर चालक की मौत, एक घायल
राजधानी रांची में आज एक बड़ा हादसा हुआ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल है. पानी से भरे टैंकर के पलटने और उसमें दो व्यक्तियों के दबने के कारण ये हादसा हुआ.

Ranchi/Jharkhand (Report By- Shahi Ali): राजधानी रांची में आज, रविवार (31 मई 2026) को एक बड़ा हादसा हुआ. जिसकी चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि पानी से भरे टैंकर के पलटने से उसमें दो व्यक्ति दब गए, जिससे एक की मौत जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा धुर्वा थाना इलाके स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के पास हुआ है. जहां पानी से भरे टैंकर की रिपेयरिंक का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक टैंकर पलट गया और दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. मृतक की पहचान साहिबगंज के रहने निवासी के रुप में हुई है. जबकि घायल का नाम मनोज है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि राजेश आज सुबह पानी से भरे टैंकर को होतवासी लेकर जा रहे थे इस दौरान टैंकर के पिछले पहिए की बेयरिंग खराब हो गई जिसे लेकर उसने मैकेनिक मनोज को रिपेयरिंक कार्य के लए बुलाया. मौके पर पहुंचा मनोज रिपेयरिंग काम कर ही रहा था की इसी बीच टैंकर पलट गया. जिसकी चपेट में राजेश के साथ मनोज भी आ गया. लेकिन इस हादसे में राजेश की मौके पर ही टैंकर से दबकर मौत हो गई.

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में टैंकर के नीचे से मनोज और राजेश को निकाला, लेकिन तबतक राजेश की मौत हो चुकी थी. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राजेश के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. जबकि इलाज के लिए मनोज को भी अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची धुर्वा थाना प्रभारी अरूण महथा ने बताया कि पानी का टैंकर खराब हो गया था जिसे मैकेनिकल ठीक कर रहे थे लेकिन तभी अचानक टैंकर उनके ऊपर ही पलट गया. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पति की मौत के सदमे से पत्नी ने अपने दो बच्चों संग खाया जहर, दोनों ने तोड़ा दम

गोड्डा के गेरुआ नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, लोगों में दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट







