तमिल सिनेमा के दिग्गज के. भाग्यराज का निधन, फिल्म जगत में शोक
तमिलनाडु सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का ऐलान किया

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटर के. भाग्यराज का शनिवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन की खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। तमिलनाडु सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा की है।
के. भाग्यराज ने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में तमिल सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं। वह अपनी सरल लेकिन प्रभावी कहानी, बेहतरीन पटकथा और संवाद लेखन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और करीब 75 फिल्मों में अभिनय किया। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘अंधा 7 नाटकल’, ‘मुन्थनाई मुदिचू ’, ‘मौना गीतंगल’ और हिंदी फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ शामिल हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत प्रसिद्ध निर्देशक भारतीराजा के साथ सहायक निर्देशक के रूप में की थी।
भाग्यराज अपने पीछे पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज, बेटे शांतनु भाग्यराज, बेटी सरन्या और अन्य परिवारजनों को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कई फिल्मी हस्तियों, राजनीतिक नेताओं और प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। फिल्म जगत का मानना है कि के. भाग्यराज का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी फिल्में आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

DMK को बड़ा राजनीतिक झटका, MDMK ने 9 साल पुराना साथ छोड़ा

Welcome To The Jungle Review: कहानी से ज्यादा कॉमेडी का खेल, अक्षय कुमार ने संभाला मनोरंजन का मोर्चा







