पोक्सो मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वारानंद की अग्रिम जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर
आशुतोष महाराज ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामीी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दो छात्रों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. जिस मामले में पहले हाई कोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें राहत दे दी गई है.

New Delhi : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पोक्सो मामले में अग्रिम जमानत दे दी गई है. शंकराचार्य के पद पर आसीन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने सुप्रीम कोर्ट से दो बटुकों के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी. आरोप था कि अपने ही आश्रम के दो छात्रों का अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने यौन शोषण किया था. अब मामला शिकायतकर्ता के खिलाफ ही उलटा पड़ता नजर आ रहा है.
उक्त मामले को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कराई थी. उनके वकील ने अदालत में दलील दी थी कि स्वामी अविमुक्तेश्वारानंद जमानत में बाहर रहेंगे तो गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं. इसके पूर्व इलाहाबाद हाई कोर्ट अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत दे चुकी थी. सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के इस फैसले को बरकरार रखते हुए उस पर अपनी मुहर लगा दी है.
सर्वोच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई जस्टिस एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने की. शिकायतकर्ता से प्रश्न किया गया कि जब उन्हें अपराध के बारे जानकारी थी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी. अदालत की इस टिप्पणी के बाद मामले को लेकर कानूनी और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
स्वामी अविमुक्तेश्वारानंद ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया था कि जिन छात्रों को लेकर राजनीतिक हथकंडे लगाए जा रहे हैं, वे उनके आश्रम के हैं ही नहीं. उन्होंने इन आरोपों को सिर्फ राजनीतिक तौर पर उनकी छवि धूमिल करने के लिए बनाई गई गहरी साजिश बताया था. बता दें कि यूपी सरकार से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद 2025 के कुंभ मेले के दौरान शुरू हुई थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पवन खेड़ा को Supreme Court से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत; असम CM की पत्नी पर लगाए थे आरोप

AAP पर BJP की सेंधमारी ! उड़ा लिए 7 राज्यसभा सांसद, संजय सिंह ने कहा- मोदी-शाह ने खेली घटिया राजनीति







