नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पिपरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है।

palamu पिपरा। पिपरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मृतका के पिता मिंटू पासवान ने बताया कि काजल की शादी 25 मार्च 2026 को पोलडा गांव निवासी अभिषेक पासवान के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही काजल को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने पति अभिषेक पासवान, देवर अक्षय पासवान, सास प्रेमनी देवी और ससुर संजय पासवान पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







