मोतिहारी में निगरानी विभाग का शिकंजा, 14 हजार घूस लेते ‘प्राइवेट मुंशी’ गिरफ्तार
मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने एक कथित मुंशी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी समय से थानों में दलाली का काम करता था और थाने के कई अधिकारियों के संपर्क में था.

Motihari (Bihar): पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित मुंशी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इंतखाब आलम के रुप में हुई है जिसे निगरानी विभाग ने 14 हजार रुपए घूस लेते दबोचा है. हैरानी की बात तो यह है कि वह कोई सरकारी कर्मी नहीं, बल्कि प्राइवेट व्यक्ति था और थाने में मुंशी का काम कर रहा था.
दरअसल, निगरानी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद टीम का गठन किया गया. वहीं टीम गठित होने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी द्वारा घूस की राशि ली गई, उसे रंगे हाथ दबोच लिया गया. इधर, इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
अब इस पूरे प्रकरण में आदापुर थाना अध्यक्ष पप्पू पासवान की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. सवाल यह है कि जब थाने में सरकारी मुंशी की व्यवस्था होती है, तो एक निजी व्यक्ति को इस तरह की जिम्मेदारी कैसे सौंपी गई.
वहीं इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति प्राइवेट है मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. SP ने बताया कि रक्सौल एसडीपीओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, इंतखाब आलम लंबे समय से थानों में दलाली का काम करता था और थाने के कई अधिकारियों के संपर्क में था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब यह देखना अहम होगा कि जांच की आंच सिर्फ आरोपी तक सीमित रहती है या फिर इस मामले में संलिप्त अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होती है.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मंत्री सुदिव्य सोनू और गांडेय विधायक के इंजीनियर कॉलेज के ड्रीम प्रोजेक्ट को लगा ग्रहण ! जमीन को भू-माफिया ने बताया पर्सनल

Patna: युवा बनेंगे हुनरमंद और आत्मनिर्भर, मंत्री संजय सिंह ने दिए 'एक करोड़ रोजगार' लक्ष्य के निर्देश







