Jharkhand Assembly budget session: 6450 करोड़ का अनुपूरक बजट, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
झारखंड विधानसभा के तीसरे दिन आज सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया गया. बता दें, सदन पटल पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने तृतीय अनुपूरक बजट के तौर पर 6450 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पेश किया.

Jharkhand Assembly budget session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया गया. बता दें, सदन की पटल पर वित्त मंत्री वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का 6450 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया.
झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज, शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को तीसरा दिन है. आज सदन में विपक्ष द्वारा हंगामा के आसार है. यानी पक्ष और विपक्ष के बीच कड़ी तकरार देखने को मिल सकती है. बता दें, आज, शुक्रवार को सदन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश करेंगे. ताकि राज्य विकास के हित में चल रही योजनाओं और आवश्यक व्ययों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सकें.
विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी 2026 (बुधवार) से शुरू हुआ है जो आगामी 19 मार्च तक चलेगा. 18 फरवरी को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने अभिभाषण के साथ विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत की है. बता दें, सदन में आज, 20 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश करेंगे. इसके बाद इसपर 23 फरवरी को वाद-विवाद होगा.
वहीं, 24 फरवरी 2024 को सदन में वित्त मंत्री आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगे. जिसपर 25 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी. बता दें, 19 मार्च 2026 को गैर सरकारी संकल्प के साथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्र का विधिवत समापन होगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






