अंधविश्वास बना मौत की वजह! चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार
चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे 12 वर्षीय रौशन बैठा की उसके सगे चाचा अनिल बैठा ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर और गला दबाकर हत्या कर दी।

Medininagar Palamu जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे 12 वर्षीय रौशन बैठा की उसके सगे चाचा अनिल बैठा ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर और गला दबाकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल बैठा को रौशन की मां पर तंत्र-मंत्र करने का शक था। वह अंधविश्वास के चलते यह मानता था कि रौशन की मां तंत्र विद्या के जरिए उसके परिवार के लोगों को बीमार और परेशान कर रही है। इसी संदेह में उसने मासूम भतीजे को अपना निशाना बना लिया और उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी लालजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

मेदिनीनगर में डॉग बाइट की घटना से दहशत, ABC एवं ARV कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की उठी मांग







