गिरिडीह JMM से सुमन सिन्हा ने दिया इस्तीफा, थामेंगे BJP का दामन !
गिरिडीह जेएमएम को झारखंड नगर निकाय चुनाव से बड़ा झटका मिला है. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद अब उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरें सुर्खियों में हैं.

Giridih News: नगर निकाय चुनाव से पहले गिरिडीह JMM को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, JMM के जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने इस्तीफा से जुड़ा पत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह को भेजा है या नहीं. मगर उनके पार्टी से इस्तीफा का चर्चा जोरों पर है.
वहीं, पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुमन सिन्हा ने कहा कि पार्टी अब विपरीत विचारधारा में चल रही है. जिसके कारण उनके जैसे समर्पित नेता को अब झामुमो में रहना संभव नहीं. बता दें, सुमन सिन्हा ने ऐसे समय में पार्टी सा साथ छोड़ा है जब वार्ड नंबर 16 में वार्ड पार्षद का चुनाव अब JMM Vs BJP में बदल या है. वही, उनका इस्तीफा गिरिडीह झामुमो के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि सुमन सिन्हा कायस्थ समाज में एक बड़ा चेहरा माने जाते है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






