सदर अस्पताल में जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी, डॉक्टर अशोक मुंडा की टीम ने बचाई महिला की जान

सत्यव्रत किरण
रांची: राजधानी रांची का सदर अस्पताल लगातार अपनी चिकित्सा सेवाओं से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की बदौलत सरकारी स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में सदर अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक मुंडा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर 44 वर्षीय महिला की जान बचाई।

बोकारो निवासी 44 वर्षीय महिला लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर की समस्या से जूझ रही थी। इलाज के लिए उन्होंने कई चिकित्सकों से परामर्श लिया। रिम्स में भी इलाज के दौरान उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इसके बाद महिला ने सदर अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक मुंडा की देखरेख में इलाज शुरू कराया।

डॉ. अशोक मुंडा और उनकी टीम के अथक प्रयास से महिला के ब्रेन में बाईं कनपटी के अंदर स्थित जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है और चलने-फिरने की स्थिति में उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।
इस सफल सर्जरी में एनेस्थेटिस्ट डॉ. नीरज, डॉ. वसुधा और डॉ. कौशल की अहम भूमिका रही। वहीं असिस्टेंट के रूप में नेली सिस्टर, मुकेश और अमित समेत अन्य स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ग्रुप-डी कर्मचारियों ने भी ऑपरेशन के दौरान टीम को पूरा समर्थन दिया।

सर्जरी की सफलता पर सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. प्रभात कुमार, उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश कुमार, डॉ. ए.के. झा और डॉ. अजीत ने पूरी टीम को बधाई दी। वहीं डॉ. अशोक मुंडा ने इस सफलता का श्रेय सदर अस्पताल के प्रशासन और पूरी मेडिकल टीम को देते हुए मरीज और उसके परिजनों का भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के गृह जिले में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, गिरिडीह सदर अस्पताल में दो सेवाएं ठप






