उफनती नदी में स्टंट का जुनून! 50 फीट ऊपर से दुर्गावती में कूदे युवक, VIDEO देख कांप जाएंगे
कैमूर में उफनती दुर्गावती नदी के बीच कुछ युवकों का खतरनाक स्टंट सामने आया है। युवक करीब 50 फीट ऊंचे दुर्गावती ब्रिज से नदी में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं।


कैमूर: बिहार में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन लोगों को नदी और तेज बहाव वाले इलाकों से दूर रहने की लगातार अपील कर रहा है। इसके बावजूद कैमूर में कुछ युवक जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। मामला दुर्गावती ब्रिज का है, जहां कुछ युवक करीब 50 फीट की ऊंचाई से उफनती दुर्गावती नदी में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद नदी में बढ़े जलस्तर के बीच इस तरह की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
उफनती नदी में छलांग लगाते दिखे युवक
वीडियो में कुछ युवक दुर्गावती ब्रिज से नीचे बह रही नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। नदी इस समय तेज बहाव के साथ उफान पर बताई जा रही है। ऐसे में पुल से नदी में कूदना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। युवक स्टंट के तौर पर पुल से छलांग लगा रहे थे।
प्रशासन लगातार कर रहा नदी से दूर रहने की अपील
कैमूर जिले में कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच प्रशासन की ओर से लोगों को नदी, पुल और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। खासकर बच्चों और युवाओं को ऐसे स्थानों से दूर रहने को कहा जा रहा है।
इसके बावजूद जिस तरह युवक उफनती नदी में छलांग लगाते दिख रहे हैं, उससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। तेज बहाव के बीच पानी की गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है।
प्रशासन की अपील है कि लोग बाढ़ और तेज बहाव के दौरान किसी भी तरह का जोखिम न लें। नदी या पुल के आसपास सेल्फी, वीडियो बनाने अथवा स्टंट करने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
(कैमूर से अजीत कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पटना में आज रात गंगा पार कर सकती है Highest Flood Level, 8 जिलों में अलर्ट

त्योहारों से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, इन ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच; अब मिलेगा ज्यादा कन्फर्म टिकट







