मोतिहारी में NEET-2 पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग
NEET-2 परीक्षा पेपर लीक मामले में बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन, पूर्वी चंपारण के बैनर तले छात्रों और युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होने केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग की.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी में NEET-2 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन, पूर्वी चंपारण के बैनर तले छात्रों और युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शांतिपूर्ण मार्च निकाला. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और सरकार व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. वर्षों की मेहनत और कठिन तैयारी के बावजूद छात्रों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में बार-बार गड़बड़ी होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.

बिहार यूथ ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष अरमान ख़ान ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो सके. साथ ही केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग भी की गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कुदरा नगर पंचायत में सफाई ठप, गुस्साए लोगों ने कार्यालय गेट पर फेंका कचरा

‘मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी...’ सनकी आशिक ने नवविवाहिता की गला घोंटकर की हत्या







