कटिहार में परीक्षा स्थगित होने से फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़कों पर उतरे.. टायर जलाकर किया विरोध
पूर्णिया विश्वविद्यालय की भारी लापरवाही के चलते सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में ऐसी गड़बड़ी हुई कि हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए.

Bihar (Katihar): कटिहार में शिक्षा व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई जब परीक्षा स्थगित होने की खबर ने छात्रों का गुस्सा भड़का दिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय की भारी लापरवाही के चलते सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में ऐसी गड़बड़ी हुई कि हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए.
एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथियों के बीच भारी विसंगति ने छात्रों को भटका दिया. कोई परीक्षा देने पहुंचा तो पेपर ही गायब, तो कोई तारीख के चक्कर में परेशान. गुस्साए छात्रों ने डीएस कॉलेज के पास सड़क जाम कर टायर फूंके और जमकर नारेबाजी की.
आक्रोश सिर्फ एक जगह नहीं, पूरे जिले में दिखा. दर्शन शाह कॉलेज, केबी झा कॉलेज, महिला कॉलेज से लेकर माइनॉरिटी B.Ed कॉलेज तक छात्रों ने प्रिंसिपल चेंबर में घुसकर हंगामा किया. कई जगह पुलिस से नोकझोंक भी हुई.
छात्रों का दर्द साफ था “भाड़ा खर्च कर दूर से आते हैं और गलती विश्वविद्यालय की, सजा हमें क्यों!” हालात बिगड़ते देख पुलिस बल तैनात किया गया. आखिरकार विश्वविद्यालय ने 11 से 16 अप्रैल तक की परीक्षाएं स्थगित कर दीं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि- क्या यही समाधान है या ये सिस्टम की नाकामी का जीता-जागता सबूत?
रिपोर्ट: सुनिल कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Barh में 50 हजार में 2 माह के बच्चे का सौदा, पुजारी की सूझबूझ.. महिला गिरफ्तार

बेगूसराय में गेहूं कटनी के दौरान गोलीबारी में घायल किसान उपेन्द्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम







