पलामू में अपराध पर सख्ती, एसपी कपिल चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश
पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के ब्लॉक-बी स्थित सभागार में जिले की मासिक अपराध गोष्ठी की।

Medininagar Palamu पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के ब्लॉक-बी स्थित सभागार में जिले की मासिक अपराध गोष्ठी की। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और शाखा प्रभारी शामिल हुए।
अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों की निगरानी, लंबित वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक, डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने तथा बीट पुलिसिंग की समीक्षा की गई। गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।
एसपी ने पिछले 10 वर्षों में जेल से रिहा हुए लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी और गृहभेदन जैसे मामलों के अपराधियों का सत्यापन कर उन पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही पूर्व माह में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी अपराध गोष्ठी में इन सभी बिंदुओं की फिर से समीक्षा की जाएगी। बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें, ताकि जिले में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छेड़छाड़ व पॉक्सो मामले में आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पलामू: आईडीबीआई बैंक के CSR के तहत 10 दिव्यांगजनों को मिले पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन, वित्त मंत्री व उपायुक्त ने सौंपी चाबियां







