मोतिहारी में बंजारिया के स्कूलों में सख्त निगरानी, भू-अर्जन पदाधिकारी ने संभाली कमान
शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से विद्यालयों का निरीक्षण अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार ने बंजारिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से विद्यालयों का निरीक्षण अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार ने बंजारिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चईलहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजगरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़िया तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंधिया हिबन का दौरा किया. इस दौरान सबसे पहले उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और उपस्थिति की वास्तविक स्थिति का मिलान किया.
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं- जैसे कक्षाओं की स्थिति, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी कमी हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए.
निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी स्वयं कक्षाओं में पहुंचे और बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाई का स्तर जांचा. उन्होंने बच्चों को पाठ पढ़ाया तथा उनसे विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनकी समझ और ज्ञान का आकलन किया. बच्चों के साथ उनके सहज संवाद से विद्यालय का माहौल भी सकारात्मक बना रहा.
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित रूप से इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे.
निरीक्षण के अंत में उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही शिक्षकों को और अधिक मेहनत करने की सलाह दी ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर में ‘हाफ मर्डर’ का सनसनीखेज मामला, गला काटकर युवक पर हमला; पुलिस पर अनदेखी का आरोप

अपराध कर अपराधियों का बच निकलना अब होगा और भी मुश्किल, शहर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर







