गया में बालू लोडेड ट्रैक्टर को जब्त करने पहुंची पुलिस पर पथराव, 2 को पुलिस ने दबोचा
बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है.

Gaya (Bihar): बिहार में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस बीच गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के सिंदुगढ़ थाना इलाके का है. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने अवैध खनन मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर पथराव किया.
जानकारी के अनुसार, सिंदुगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम एक ट्रैक्टर का पीछा करने लगी. और पीछा करते-करते गांव तक जा पहुंची. इस दौरान पुलिस टीम को ट्रैक्टर पर बालू लदे होने का संदेह हुआ. और इसी बीच पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया.
ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रैक्टर बिल्कुल खाली और उसपर बालू लोड नहीं था बावजूद पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसपर ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. इस दौरान गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया. और इस बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने पुलिस की टीम और उनकी गाड़ी पर पथराव किया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया है. वहीं गुस्साएं ग्रामीणों को शांत कराने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया और उन्हें (ग्रामीणों) को खदेड़ दिया. मौके पर पुलिस ने 2 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामला शांत है.
इधर, इस मामले में सिंदुगढ़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि खनन मामले में टीम कार्रवाई करने गई थी. इस दौरान ड्राइवर ने बालू लदी ट्रॉली पलट दिया और शोर मचाने लगा. ड्राइवर की आवाज सुनकर स्थानी ग्रामीण आए और उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे. थाना प्रभारी ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों की पहचान की जा रही है, वीडियो फुजेट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में जीजा-साली ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ! मामले की जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी में ‘शिक्षा का मंदिर’ बना वसूली का अड्डा, TC के नाम पर रिश्वत लेते HM का VIDEO वायरल







