स्टॉक मार्केट में आज होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, सिर्फ 1 घंटे तक रहेगा खुला
20 अक्टूबर को पूरा भारत देश ने दिवाली मनाया लेकिन आज शेयर बाजार में दीवाली मनाई जाएगी. आज शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. यह सिर्फ एक घंटे के लिए होगी.

Diwali Muhurat Trading: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को भारत में धूमधाम से दीवाली उत्सव मनाया जाता है. इस बार यह तिथि 20 अक्तूबर 2025 (सोमवार) को पड़ा. इस दिन देशभर में लोगों ने दीपोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया. लेकिन स्टॉक मार्केट में आज दीवाली मनाई जाएगी. शेयर बाजार आज सिर्फ मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुल रहा है.
मुहूर्त ट्रेंडिग के साथ ही आज भारतीय शेयर बाजार सवंत 2082 में प्रवेश करेगा. इस बार मुहू्र्त ट्रेडिंग सिर्फ एक घंटे के लिए 1:45 बजे से 2:45 बजे के बीच तक ही खुला रहेगा. बता दें, मुहूर्त ट्रेडिंग के वक्त अधिकतर लोग स्टॉक की खरीदारी करते है और उसे अपने पोर्टफोलियो में लंबे समय के लिए रखने का प्रयास करते है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आपके पास भी आ गया है कटा-फटा नोट? घबराएं नहीं, जानिए इसे बदलने का सबसे आसान और फ्री तरीका

उसरी नदी बचाने सड़क पर उतरे 10 हजार लोग, 3 KM लंबी मानव श्रृंखला बनाकर स्टील फैक्ट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन







