23 साल बाद रांची कॉलेज में शहीद सुधीर साहू की प्रतिमा का अनावरण, स्थानीय नीति की लड़ाई फिर चर्चा में
रांची कॉलेज परिसर में शहीद सुधीर साहू की प्रतिमा का अनावरण हुआ. 2003 के स्थानीय नीति आंदोलन में उनकी मौत हुई थी. कार्यक्रम में मंत्री, विधायक और परिजनों ने श्रद्धांजलि दी.

Ranchi, Jharkhand: 27 मई 2003 को रांची कॉलेज परिसर में स्थानीय नीति की मांग को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच हुए उग्र आंदोलन में छात्र सुधीर साहू की गोली लगने से मौत हो गई थी. इस घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया था और स्थानीय नीति की लड़ाई को नई दिशा दी थी. उस आंदोलन में वर्तमान सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो भी सक्रिय रूप से शामिल थे.
आज उसी रांची कॉलेज परिसर में शहीद सुधीर साहू की प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , अमित कुमार महतो , महुआ माजी समेत शहीद सुधीर साहू के परिजन मौजूद रहे. सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
लेकिन स्थानीय नीति की मांग के बीच सुधीर साहू ने अपनी जान गंवाई थी, वह लड़ाई आज भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. झारखंड में अब भी स्थानीय नीति और अधिकारों को लेकर बहस और संघर्ष जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







