SRH vs RCB: डिफेंडिंग चैम्पियंस का जीत से आगाज, कोहली ने किया SRH का सूपड़ा साफ
IPL 2026 के पहले मैच से ही डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने इस संस्करण में अपने खेलने के अंदाज का नजारा प्रस्तुत कर दिया है।

SRH vs RCB: डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bangalore ने आईपीएल 2026 की शुरुआत एक शानदार जीत के साथ की। आधे मैच तक सवाल था कि क्या 200 रन काफी होंगे? जिस तरह से आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा किया, आज रात 250 रन भी काफी नहीं होने वाले थे।

उन्होंने 15.4 ओवर में ही 202 रन के लक्ष्य को बड़े ही शानदार अंदाज में हासिल कर लिया। कोहली ने एक और चौके के साथ मैच का अंत किया। ऑफ स्टंप के बाहर धीमी शॉर्ट बॉल को उन्होंने शॉर्ट थर्ड के ऊपर से खेला और 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर पारी समाप्त की। आरसीबी ने 26 गेंदें शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल की।
रजत पाटीदार की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो की बिल्कुल सही साबित हआ। शुरुआत के तीन विजेट बहुत जल्दी खो देने के बाद ही सनराइजर्स हदराबाद की पारी लड़खड़ा गई। फिर ईशान किशन का बल्ला चला और क्या खूब चला। उन्होंने सिर्फ 38 गेंद पर 80 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मोर्चा संभाला अनिकेत वर्मा ने। उन्होंने सिर्फ 18 गेंद पर 43 रनों की पारी खेल डाली। कुछ इस प्रकार सनराइजर्स ने 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। अब RCB को बनाने थे जीत के लिए 202 रन।

आरसीबी की ओर से मैच की दूसरी इनिंग की शुरुआत करने आए किंग कोहली ने ही विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा दिए। कोहली की विराट पारी (69 (38)) और कप्तान रजत पाटीदार के कीमती 12 गेंदों पर 31 रनों की पारी के बदौलत बैंगलोर ने यह मुकाबला 26 गेंद शेष रहते ही जीत लिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 2026 का आयोजन, देश भर के 225 से अधिक एथलेटिक्स ले रहे हिस्सा

IPL 2026: आज शाम लखनऊ का मुकाबला कोलकाता से, क्या KKR दर्ज कर पाएगी पहली जीत !







