तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, परिजन और स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
मुंगेर जिला में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि गैरेज के पास काम कर रहे मिस्त्री, उसके सहायक और एक ट्रक चालक को एक वाहन ने रौंद दिया. जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई.

Munger / Bihar (Report By- Sumit Kumar): मुंगेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर तीन लोगों को कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. यह पूरा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब पेट्रोल पम्प के पास का है.
इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों तेलिया तालाब के पास सड़क जाम कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना सहित आसपास के कई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों शांत कराने और समझाने-बुझाने में जुटी. 
बताया जाता है तेलिया तालाब के पेट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे एक गैरेज के पास मिस्त्री अपने हेल्पर के साथ एक कंटेंटर का चक्का निकालने का काम कर रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक आर्टिका वाहन ने ट्रक चालक, मिस्त्री और उसके हेल्पर को रौंद दिया. इस घटना को अंजाम देकर वाहन चालक कुछ दूर आगे छोड़कर फरार हो गया. 
वहीं इस घटना को देख आक्रोशितों ने सड़क पर खड़ी अर्टिका वाहन को चूर-चूर कर दिया. इस घटना में मृतकों की पहचान मिन्नत नगर निवासी मो. टिंकू उर्फ़ शाहिद, बनोधा निवासी हेल्पर मो. शाहबाज और नौवागढ़ी कंतपुर निवासी ट्रक चालक राजा मंडल शामिल हैं.
सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा कि सड़क किनारे एक ट्रक को मिस्त्री, उसके हेल्पर और ट्रक चालक मिलकर ठीक कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन तीनों को रोंदते हुए आगे बढ़ा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. आक्रोशितों ने बताया कि मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन मुआवजा दें क्योंकि इन लोगों को रोजी - रोजगार यही है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों मृतक के परिवार घटनास्थल पर पहुंचे. जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. अभी तक ग्रामीण व परिजनों द्वारा सड़क जाम किया गया है. जिसमें कारण मुंगेर -बरियारपुर मुख्य पथ सहित बेगूसराय की और से आने वाले कई वाहन जाम में फंसे हैं. हालांकि, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने-बुझाने का काम कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सुल्तानगंज-देवघर मार्ग के जर्जर रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की एंट्री होगी बंद !

मोतिहारी बना मिसाल: एसपी स्वर्ण प्रभात की पहल से लाइब्रेरी आंदोलन को मिली नई रफ्तार







