हंटरगंज में रफ्तार का कहर: नो-एंट्री खुलते ही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला
चतरा के हंटरगंज इलाके में शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में 29 साल के रौशन गुप्ता की मौत हो गई. एक अनियंत्रित ट्रक ने युवक को चपेट में ले लिया.

Chatra, Jharkhand: चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर भोंदल नगिनदहा पुल के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. डुमरी पेट्रोल पंप से घर लौट रहे बाइक सवार 29 वर्षीय युवक रौशन गुप्ता उर्फ मुन्ना को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. मृतक हंटरगंज बाजार का रहने वाला था और पेशे से बर्तन व्यवसायी था. मृतक के भतीजे धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि नो-एंट्री हटते ही भारी वाहनों की रफ्तार बेलगाम हो जाती है, जिसने उनके चाचा की जान ले ली.
मुन्ना अविवाहित था और उसी की कमाई पर बुजुर्ग दादा-दादी आश्रित थे. इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ नंबर के हत्यारे ट्रक की पहचान कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, बकरी चरा रहे किसान की मौके पर मौत

जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण, पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश







