गोड्डा में रफ्तार का कहर, एक ही दिन में 5 लोगों की खत्म हुई जिंदगी
गोड्डा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसने एक ही दिन में 5 लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मची है.

Godda (Jharkhand): जिले में रफ्तार का ऐसा कहर टूटा कि एक ही दिन में पांच लोगों कि जिंदगियां खत्म हो गईं. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने सड़क किनारे जा रहे दो सगे भाइयों को बेरहमी से कुचल दिया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वहीं दूसरी घटना बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही आशीर्वाद बस ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 18 वर्षीय जुली कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया गया.
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया. वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. हालांकि बलौदा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह की तत्परता से आशीर्वाद बस को पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के समीप से दबोचा गया.
जबकि तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंका गांव का है जहां एक ही परिवार के दो मासूम बेटों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटने के बाद खेलने के लिए निकले थे लेकिन दोनों मासूम बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है हर आंख नम है…
रिपोर्ट - प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







