चतरा में रफ्तार का कहर ! तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, दो की मौत
टंडवा ब्लॉक मोड़ के पास एक कोल वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मारी. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों की पहचान नहीं हो पाई है.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): चतरा जिले में अहले सुबह आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. बता दें, यह हादसा टंडवा ब्लॉक मोड़ के पास का है जहां सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मारी.
हादसे में स्कूटी सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. लोगों में सुबह-सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से इलाके के लोग में मर्माहत है.
इधर, इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमामर्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







