शिवहर के DDC बृजेश कुमार पर विशेष निगरानी इकाई पटना का शिकंजा, कार्यालय सहित कई ठिकानों पर छापेमारी
शिवहर जिले में पदस्थापित उप विकास आयुक्त यानी DDC बृजेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शिवहर जिले स्थित उनके आवास और कार्यालय सहित कई ठिकानों पर आज सुबह से निगरानी विभाग की टीम छापेमारी कर रही है

Sitamarhi (Bihar): बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई पटना की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है इस बीच अब विशेष निगरानी इकाई पटना ने शिवहर जिले में पदस्थापित उप विकास आयुक्त यानी DDC बृजेश कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शिवहर जिले स्थित उनके आवास और कार्यालय सहित कई ठिकानों पर आज सुबह से निगरानी विभाग की टीम छापेमारी कर रही है इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
बता दें, निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बृजेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 11/2026 का मामला दर्ज किया है. उनपर आरोप हैं उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अलग-अलग पदों में रहते हुए अवैध रुप से करीब 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपये की संपत्ति अर्जित की है, जो कि उनके ज्ञात आय स्रोतों से काफी ज्यादा हैं.
सूत्रों के मुताबिक, विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना की तरफ से जारी सर्च वारंट के आधार पर बृजेश के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई उनके बेतिया के साथ सीतामढ़ी और शिवहर स्थित आवासीय परिसर और सरकारी कार्यालयों में चल रही है शिवहर में उनके आवास पर छापेमारी के बाद समाहरणालय स्थित कार्यालय में भी छापेमारी की गई. जिससे जिले में हड़कंप मच गई है.
रिपोर्ट- शाहिद रजा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’ का भव्य आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन और सम्मान

मोतिहारी में सरला ब्रह्मा बाल विद्या मंदिर का 51वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन







