खेलगांव में स्केटिंग चैंपियनशिप, झारखंड ने जीता पदक
झारखंड ने नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर शानदार शुरुआत की. अंडर-17 वर्ग में आरव यादव ने रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया.

रांची स्थित खेलगांव के नवनिर्मित अत्याधुनिक स्केटिंग रिंक में बुधवार से 12वीं रैंकिंग राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, सुमित शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नए स्केटिंग रिंक के औपचारिक शुभारंभ के साथ हुई, जिसके बाद पहली रेस को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग और श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें देशभर से आए स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
झारखंड के लिए भी यह दिन खास रहा, क्योंकि राज्य ने पदक तालिका में अपना खाता खोल लिया। अंडर-17 वर्ग में आरव यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही अन्य कैटेगरी के विजेताओं की सूची भी जारी की गई।
उद्घाटन समारोह के दौरान सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओलंपियन अनिश और ओलंपियन क्रिस को सम्मान राशि के रूप में 21-21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में अपराध पर सख्ती, एसपी कपिल चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

छेड़छाड़ व पॉक्सो मामले में आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया







