दहेज उत्पीड़न मामले में रिश्वत लेने के आरोप में तिसरी थाना के SI हुए लाइन हाजिर, पूर्व थाना प्रभारी पर भी आरोप
गिरिडीह के तिसरी थाना में कार्यरत एसआई द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. महिला दहेज उत्पीड़न की शिकार है, आरोप है कि एसआई ने मामले पर कार्रवाई करने का बोलकर महिला से 60 हजार रिश्वत लिया.

Giridih, Jharkhand: रिश्वत मांगने के आरोप में गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने तिसरी थाना के एसआई नंद कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया है. इतना ही नहीं एसपी के निर्देश पर एसआई नंद कुमार राय के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार रिश्वत मांगने से जुड़ा यह मामला तीसरी थाना इलाके का है.
एक मुस्लिम महिला और उसके पति के साथ चल रहे घरेलू विवाद से जुड़े एक केस में एसआई नंद कुमार राय ने मुस्लिम महिला से 60 हजार की मांग की थी. एसआई को इस दौरान 60 हजार की मांग किए जाने पर मुस्लिम महिला ने एसआई नंद कुमार राय को कई किश्तों में पैसे भी दिए. महिला से पैसे मांगने के मामले में तिसरी के पूर्व थाना प्रभारी रंजय कुमार पर भी आरोप लगा है. आरोप है कि एसआई ने केस को लेकर पूर्व थाना प्रभारी के नाम पर मुस्लिम महिला से 60 हजार की मांग की थी. लेनदेन कितना हुआ, इसे लेकर जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला ने एसपी से मिलकर शिकायत की थी. इसके बाद एसपी ने एसआई पर कार्रवाई की और जांच का आदेश दिया. चर्चा है कि इससे जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हुआ है. हालांकि पुलिस द्वारा अभी वायरल ऑडियो की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार और आनंद बरनवाल की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनता दरबार बना उम्मीद का केंद्र, लोगों के दिलों में बढ़ा डीसी पर भरोसा

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, पलामू पुलिस ने छह सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा







