दानापुर में शॉट सर्किट से दुकानों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलाकर राख, 5 दमकल गाड़ी से आग पर काबू
आज अहले सुबह एक श्रृंगार दुकान में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि दुकान में आग शॉट सर्किट की वजह से लगी. जिससे दुकान में रखे करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है.

Patna / Danapur (Bihar): राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के विजय सिंह यादव पथ पर त्रिभुवन स्कूल के पास आज अहले सुबह एक श्रृंगार दुकान में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि दुकान में आग शॉट सर्किट की वजह से लगी. जिससे दुकान में रखे करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है.
गनीमत रही कि इस आगलगी में किसी भी तरह की कोई हताहत की खबर सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 5 दमकल वाहन पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मौके पर अपनी सूझबूझ से अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर स्थित किराना और ज्वेलर्स के दुकान को आग की चपेट में आने से बचा लिया.
जानकारी के मुताबिक, इस आगलगी से कीट एंड मोल गिफ्ट कॉर्नर दुकान में आग रखे करीब 10 हजार नकदी और दस लाख रुपए की संपत्ति जलाकर पूरी तरह राख हो गई. घटना के बाद दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि सुबह में सूचना मिली कि दुकान से धुआं निकल रहा है और जब पहुंचे तो देखा कि आग की तेज लपटें उठ रही हैं. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को फोन पर दी.
जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में जुटी. अग्निशमन विभाग के सहायक अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि त्रिभुवन मोड़ स्थित एक दुकान में शॉट सर्किट से आग लग गई थी और 5 छोटा और बड़ा दमकल गाड़ी से आग पर काफी मशक्कत से काबू पाया गया है. उन्होंने बताया कि किराना और ज्वेलर्स दुकान में आग लगने से बचा लिया गया है.
रिपोर्ट- राजू राज
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'सत्ता में बैठे लोग दारू-बालू में मदहोश...अपराधी पूरे राज्य में कर रहे तांडव', राज्य सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी

भागलपुर में JDU नेता पर हमला या साजिश ? जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, 4 घायल







