SC/ST पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! रात में पहुंची टीम, भाग रहे आरोपियों को दबोचा
शेखपुरा के बुलाचक गांव में SC/ST थाना पुलिस ने देर रात छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर भाग रहे तीन संदिग्धों में एक नाबालिग पाया गया, जिसे बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को सौंप दिया गया।


शेखपुरा: शेखपुरा में एससी/एसटी थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलाचक गांव में छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक संदिग्ध के नाबालिग पाए जाने के बाद उसे नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को सौंप दिया गया।
पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी
जानकारी के अनुसार, एससी/एसटी थाना कांड संख्या 35/26 में BNS की धारा 109(1) और SC/ST एक्ट के तहत चल रही जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बुलाचक में छिपे होने की सूचना मिली थी।
इसके बाद एससी/एसटी थानाध्यक्ष अजितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 अगस्त की देर रात बुलाचक गांव में दबिश दी। पुलिस को देखते ही तीन संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
दो वयस्क गिरफ्तार, तीसरा निकला नाबालिग
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामस्वरूप यादव (55) और अजीत कुमार उर्फ अजीत यादव (28) के रूप में हुई है। दोनों बुलाचक गांव के रहने वाले बताए गए हैं। तीसरे संदिग्ध की उम्र को लेकर संदेह होने पर पुलिस ने उसकी माता द्वारा प्रस्तुत विद्यालय प्रमाणपत्रों की जांच कराई। जांच में उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई।
इसके बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार विधि-विरुद्ध बालक के रूप में अभिरक्षा में लिया और बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी (CWPO) को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
( रिपोर्टर:-रंजन कुमार)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गांधी से पहले पढ़ेंगे राजकुमार शुक्ल! बिहार के स्कूलों में बदलेगा इतिहास का पाठ, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला ‘पिंक गिफ्ट’, बिहार में दौड़ीं 5 AC ई-बसें; जानें रूट और किराया







