शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का बड़ा एक्शन, 13- हड़ताली राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित
बिहार के शेखपुरा में 13 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. राज्य मुख्यालय के निर्देश पर शेखपुरा डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की है.

Sheikhpura / Bihar (रिपोर्ट- रंजन कुमार): शेखपुरा जिला प्रशासन ने बड़ी करवाई करते हुए हड़ताल पर रहने वाले 13 राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही निलंबित सभी कर्मचारियों को जिला मुख्यालय स्थित भूमि सुधार उप-समाहर्ता कार्यालय में रहने का आदेश दिया है.
वहीं, इस बड़ी करवाई पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चित हड़ताल पर थे जिसके कारण सरकार के योजनाएं प्रभावित हो रही थी. जबकि राजस्व कर्मचारी सीएम के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम और अभी महत्वपूर्ण जनगणना कार्य में भी शामिल नहीं हो रहे थे. इसी कारण राज्य मुख्यालय के निर्देश पर सभी 13 राजस्व कर्मचारी को निलंबित किया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा

SBI बैंक में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम, खिड़की काटकर घुसे चोर; गश्ती दल और चौकीदार निलंबित







