शारदीय नवरात्रः सावन की रुत है आजा मां, हम झूला तुझे झूलाएंगे...भजनों में सराबोर हुआ गिरिडीह
पूजा पंडाल में नवरात्र के भजनों के बीच भक्तों ने अटूट आस्था और भक्ति के साथ माता का आह्वान किया. जिले भर अष्टमी पूजा की धूम में देखी जा रही है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: शारदीय नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की आराधना में हर कोई रमा हुआ है. मंगलवार को मां के अष्टम स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना किया गया. इस दौरान गिरिडीह के दुर्गा मंडप में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई.
मां गौरी के शीतल स्वरूप के आराधना के लिए जुटे भक्तों ने विधि विधान के साथ किया. पूजा पंडाल में नवरात्र के भजनों के बीच भक्तों ने अटूट आस्था और भक्ति के साथ माता का आह्वान किया. जिले भर अष्टमी पूजा की धूम में देखी जा रही है.
हर एक भक्त माता को चुनरी चढ़ाने और भोग अर्पित करने के प्रति उत्सुक दिखा. बच्चों से लेकर युवा और महिलाएं मां का जयकारा लगाते हुए पूजा अर्चना कर रहे हैं और इस दौरान वे परिवार के सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांग रहे हैं. भक्तों की भीड़ कतार में मां के दर्शन के लिए लालायित दिखी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







