शर्मसार शिक्षा का मंदिर: चतरा में तीसरी कक्षा की छात्रा गर्भवती, प्रिंसिपल पर दुष्कर्म का आरोप
चतरा के हंटरगंज सरकारी आवासीय विद्यालय में 13 साल की बच्ची एक हवसी प्रधानाध्यापक का शिकार बन गई. जांच में पता चला कि वह गर्भ से है. बच्ची जब भागकर अपने घर आई तो मामले का खुलासा हुआ.

Jharkhand (Chatra): जब शिक्षा के मंदिर में ही बच्चियां सुरक्षित न हों, तो कैसा होगा ऐसे प्रदेश का भविष्य? झारखंड के चतरा जिले से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक महज तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ उसके अपने विद्यालय में ही दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया गया. यह महिला सुरक्षा के नाम पर वाहवाही बटोरने वाली सरकार के मुंह पर कालिख पोतने जैसी घटना है.
जांच के बाद हुआ गर्भ का खुलासा
बच्ची की उम्र सिर्फ 13 वर्ष बताई जा रही है. उसके साथ कुछ बेहद संगीन अपराध को अंजाम दिया गया है, इसका पता तब चला जब उसके शरीर में परिवर्तन आने लगा. बढ़े हुए पेट को देख घरवालों को शक हुआ. फिर उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की सच्चाई सामने आई. इस सच से रूबरू होने के बाद परिवार सख्ते में है. वहीं इस जघन्य अपराध ने प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं.
आनन-फानन में मौके पर पहुंचा प्रशासन
बताया जा रहा है कि बच्ची होस्टल में रहकर जिले के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती थी. मामला का खुलासा तब हुआ जब बच्ची होस्टल से भागकर अपने घर पहुंची. पुलिस को सूचना मिलते ही आनन-फानन में एसडीओ और सीडब्ल्यूसी (Child Welfare Committee) की टीम मौके पर पहुंची.
बलात्कार के आरोपी से हो रही कड़ी पूछताछ
जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची से बलात्कार के आरोपी प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ की जारी है. अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बन जाए.
कहां सुरक्षित हैं बच्चियां?
मामले में सबसे प्रमुख और डरा देने वाला सवाल यह है कि स्कूल परिसर में जहां माता-पिता बेझिझक और निश्चिंत होकर अपनी लाडली को पढ़ने के लिए छोड़ आते हैं, वहीं उसके साथ ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया गया. बिहार में हुई मेडिकल की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बारे में आपने सुना ही होगा. सवाल यह है कि जब देश में बच्चियां अपने विद्यालय या कोचिंग संस्थान में सुरक्षित न हों तो वह कैसे पढ़ाई कर पाएंगी, और किसके भरोसे मां-बाप बेटियों को बाहर पढ़ने भेजेंगे!
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में कांग्रेस का SIR प्रक्रिया पर कड़ा पहरा, जिला अध्यक्ष राज बागची ने दी चेतावनी

BREAKING: मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा, 10 मौतों का सौदागर निकला लवकुश यादव







