Ranchi में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ! पुलिस हिरासत में कई युवक-युवतियां
रांची पुलिस को लंबे समय से राजधानी के कई जगहों से अवैध गतिविधियां की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद सूचना की पुष्टि के उपरांत वरीय पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए.

Ranchi News: राजधानी रांची में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर दबिश दी है. मामले में छापेमारी करते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. दरअसल, पुलिस को लंबे समय से राजधानी के कई जगहों से अवैध गतिविधियां की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद सूचना की पुष्टि के उपरांत वरीय पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए.
पुलिस की टीम ने राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र सहित कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्रों में छानबीन करते हुए छापेमारी की. इस दौरान मौके से पुलिस ने कई युवक-युवतियों को अपने हिरासत में लिया है और उनसे मामले में पूछताछ करते हुए तह तक जाने की कोशिश में लगी है.
देह व्यापार के अवैध कारोबार के खिलाफ लालपुर थाना सहित चुटिया, खेलगांव और कई अन्य थाना इलाकों में दबिश देते हुए पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, इस कार्रवाई में स्थानीय थाना पुलिस के साथ स्पेशल पुलिस की टीम भी शामिल थी.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






