चैती छठ महापर्व और रामनवमी को लेकर सरायकेला SP ने थाना प्रभारियों संग की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रामनवमी और चैती छठ महापर्व को लेकर आज सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने गम्हरिया आदित्यपुर और आरआईटी थाना प्रभारी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Saraikel (Jharkhand): चैती छठ महापर्व और रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सरायकेला एसपी ने गम्हरिया आदित्यपुर और आरआईटी थाना प्रभारी के साथ बैठक की. इस दौरान बैठक के दौरान जुलूस में DJ पर प्रतिबंध, रूट का पालन, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, अफवाहों से बचने और छठ घाटों पर साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
सरायकेला एसपी ने चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. मौके पर एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने थाना प्रभारी और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले किसी भी जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
एसपी ने सभी पूजा समितियों और जुलूस के आयोजकों से सरकारी निर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की यह भी चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी.
रिपोर्ट- चंद्रशेखर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में सत्र विलंब पर छात्रों का प्रदर्शन

गिरिडीह में जमानत पर जेल से बाहर निकले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बेटी की हत्या का था आरोप







