रामनवमी जुलूस के दौरान गुमला में चाकूबाजी से सनसनी: युवक के पेट में धंसा चाकू, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
गुमला थाना क्षेत्र स्थित बड़ाईक मोहल्ले में एक युवक की मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया इस दौरान उन लोगों ने उसपर चाकू से वार किया. और उसके पेट पर चाकू घोंप दिया. जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है.

Gumla (Jharkhand): बीते दिन महा रामनवमी जुलूस के दौरान गुमला जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. जहां आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला हुआ. अपराध तत्व के कुछ लोगों ने के पेट पर चाकू घोंप दिया जिससे चाकू उसके पेट पर फंस गया है.
बता दें, यह पूरा मामला गुमला थाना क्षेत्र स्थित बड़ाईक मोहल्ले का है. घटना के तुरंत बाद युवक को आनन-फानन गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, अमित कुमार बडाईक मोहल्ले का रहने वाला है . महा रामनवमी जुलूस के दौरान उसकी मोहल्ले के एक गली में कुछ लोगों के साथ आपसी विवाद हो गया. जो देखते ही देखते हिंसक रुप में बदल गया. इस बीच उन लोगों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया. उन लोगों ने अमित के पेट पर चाकू घोंप दिया जिससे उसके पेट पर चाकू फंस गया.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार, घायल युवक अमित ने हमलावर की पहचान कर ली है, जो उसी मोहल्ले का रहने वाला है. हालांकि, चाकूबाजी के असली कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
रिपोर्ट- दीपक भास्कर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में बोडो साईं हॉस्पिटल ने किया रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सारांडा में हो रहें नक्सली हमले में घायल हुआ कोबरा का जवान







