दलमा की तराई में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
चांडिल थाना क्षेत्र के हमसादा जोबलाकोचा स्थित दलमा की तराई में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान....

Chandil, Jamshedpur : चांडिल थाना क्षेत्र के हमसादा जोबलाकोचा स्थित दलमा की तराई में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गौलापाड़ा निवासी छुटु लोहार के रूप में की गई है. शव की हालत को देखते हुए बताया जा रहा है कि युवक की मृत्यु कई दिन पहले ही हो चुकी है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम से लापता छुटु लोहार का शव हमसादा जोबलाकोचा क्षेत्र में मिलने की सूचना पर देर रात करीब 12 बजे चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मौके पर चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के साथ नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ भी मौजूद थे.
बताया जाता है कि दलमा की तराई के दुर्गम क्षेत्र से शव को खोजकर बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.
मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. वहीं पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है.
(जमशेदपुर से कांग्रेस महतो की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"आग्रह है सभी भाजपा के विधायक अपना फोन चालू करें.. नहीं तो हालचाल जानने खुद पहुंच जाऊंगा" : डॉ. इरफान अंसारी

जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश







