दिलीप दास हत्याकांड मामले में रांची से गिरिडीह पहुंचे विधि विज्ञान प्रयोगशाल के साइंटिस्ट
दिलीप दास हत्याकांड मामले में जांच के लिए आज विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची की टीम गिरिडीह पहुंची.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): दिलीप दास हत्याकांड मामले में अब गिरिडीह पुलिस उन कड़ियों को खोज रही है. जिस पर पुलिस की नजर अभी तक नहीं पड़ी है. इसी कड़ी सोमवार को रांची से विधि विज्ञान प्रयोगशाला की तीन सदस्यीय टीम पहुंची. जहां टीम ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और एसआई विवेक माथुर के साथ सीसीएल के कब्रीबाद कोयला खदान का निरीक्षण किया.

मौके पर सहायक निदेशक डॉक्टर लवकुश, साइंटिस्ट जहांगीर इमाम और सहायक साइंटिस्ट प्रिंस कुमार मौजूद रहे. तीनों ने पुलिस पदाधिकारी के साथ कोयला खदान के क्रेशर वाले स्थल से खून का सैंपल जब्त किया. जहां घटना घटी थी.
हालांकि, बारिश के बाद खून के सैंपल लेना आसान नहीं था. लेकिन इसके बावजूद टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल से खून के सैंपल उठाए गए. इस दौरान क्रेशर के कई स्थानों पर वीडियो और फोटोग्राफी किया गया. टीम के सदस्यों ने इस दौरान करीब दो घंटे तक हत्याकांड से जुड़े मामले के तथ्य जुटाए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







