एक शिक्षक के भरोसे चल रहा आठवीं तक का स्कूल, अभिभावकों ने की शिक्षक व भवन की मांग
धावाडीह पंचायत स्थित अधमनियां टोला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

Medininagar Palamu : सतबरवा प्रखंड के धावाडीह पंचायत स्थित अधमनियां टोला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि पहली से आठवीं कक्षा तक संचालित इस विद्यालय में 56 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन पूरे विद्यालय का संचालन केवल एक शिक्षक के भरोसे हो रहा है।
मुखिया रिंकी यादव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर डिप्टेशन पर गई शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति रद्द कर उन्हें पुनः विद्यालय में पदस्थापित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में केवल एक शिक्षक कार्यरत हैं, जो शारीरिक रूप से भी दिव्यांग हैं, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। समाजसेवी अशोक यादव ने कहा कि विद्यालय में मात्र दो कमरे उपयोग योग्य हैं, जबकि अन्य भवन जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन अतिरिक्त कक्ष (ACR) निर्माण के लिए राशि निर्गत होने के बावजूद भवन का निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों से राशि की वसूली करने तथा शीघ्र भवन निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
अभिभावकों ने सीआरपी सुधीर मिश्रा से मिलकर विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर सीआरपी ने आश्वासन दिया कि तीन से चार दिनों के भीतर एक शिक्षक की व्यवस्था कर दी जाएगी।
मौके पर समाजसेवी अशोक कुमार यादव, राजा राम, सेडू उरांव, महेंद्र उरांव, समुद्री देवी, छोटू कुमार, सागर भुइया, गोपेन्द्र भुइया, कमली देवी, बिमला देवी, सुनीता लकड़ा समेत कई अभिभावक उपस्थित थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अवैध बिजली तार बिछाकर युवक की मौत, शव बालू में दबाया; पलामू पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड क्रांति मंच का धरना, पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा







