SARAIKELA: स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोल्हान को मिलेगी बड़ी सौगात, CM करेंगे 650 बेड वाले NSMCH का उद्घाटन
आदित्यपुर में नवनिर्मित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) कोल्हान का एकमात्र 650 बेड का निजी अस्पताल, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 9 जनवरी को किया जाएगा. यहां कैथलैब और...

JHARKHAND (SARAIKELA): कोल्हान क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. आदित्यपुर में नवनिर्मित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार, 9 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाएगा. कॉलेज प्रबंधन ने इस भव्य समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

CM के साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी करेंगे शिरकत
कॉलेज के चैयरमैन मदन मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह कोल्हान का एकमात्र 650 बेड का निजी अस्पताल है जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और अपर सचिव अविनाश कुमार भी शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन के लिए मदन मोहन पब्लिक स्कूल परिसर में हेलीपैड तैयार किया गया है, जहां वे दोपहर 1:00 बजे पहुंचेंगे. उद्घाटन के बाद सीएम मेडिकल छात्रों को संबोधित भी करेंगे.
फरवरी से मिलेगी कैथलैब और MRI सेवाएं, भविष्य में होगा 950 बेड
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में मरीजों के लिए मुफ्त ओपीडी की सुविधा प्रदान की जा रही है. फरवरी माह से मरीजों को कैथलैब और एमआरआई जैसी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं भी मिलने लगेंगी. वर्तमान में यह अस्पताल 650 बेड का है, जिसे एनएमसी (NMC) मानकों के अनुरूप भविष्य में बढ़ाकर 950 बेड करने की योजना है.
प्रेस वार्ता के दौरान बिहटा स्थित नेताजी मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी, प्रिंसिपल डॉ. के.एन. सिंह, कोऑर्डिनेटर डॉ. एन.के. सिन्हा, रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार, मृत्युंजय झा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
रिपोर्ट: चंद्रशेखर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में एचआईवी पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन: लापरवाही या रिपोर्ट का खेल?

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश






