Saraikela: स्कूल बंक कर डैम में नहाने गए थे बच्चे, डूबकर दो ने गंवा दी जान
स्कूल की कक्षाएं छोड़कर डैम में नहाने गए 9वीं कक्षा के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों छात्रों के शवों को पानी से बाहर निकाला.

Jharkhand (Saraikela): सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आसंगी चेक डैम में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां नहाने के दौरान सेंट्रल पब्लिक स्कूल (CPS), आदित्यपुर के नौवीं कक्षा के दो छात्र रौनक भारद्वाज और गॉडविन थॉमस की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
स्कूल छोड़कर आए थे पांच दोस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पांच छात्र स्कूल ऑवर्स के दौरान क्लास छोड़कर खरकई नदी पर बने आसंगी चेक डैम में नहाने पहुंचे थे. जब छात्र डैम में उतरे, तो अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण रौनक और गॉडविन पानी के तेज बहाव और गहराई में समा गए. मौके पर मौजूद उनके सहपाठी प्रशांत कुमार ने बताया कि वह उस वक्त पानी लाने गया था, तभी यह चीख-पुकार मच गई. अन्य दो छात्र किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे.
रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी संजीव सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों छात्रों के शवों को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
परिजनों में मचा चीख-पुकार
जैसे ही हादसे की खबर छात्रों के घर पहुंची, कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. स्थानीय लोगों ने बताया कि चेक डैम के पास अक्सर बच्चे नहाने पहुँचते हैं, जो खतरनाक साबित होता है.
रिपोर्ट: चंद्र शेखर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में गिरिडीह नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक, मेयर, डिप्टी मेयर सहित 36 वार्डों के पार्षद शामिल

रांची अंचल कार्यालय में पार्षदों और आंगनबाड़ी सेविकाओं में हुई भिड़ंत, मेयर ने किया हस्तक्षेप






