Saraikela: आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा, पुलिस ने दो शूटर को दबोचा
बीते 2 मार्च को आदित्यपुर थाना इलाके के सिरीस भट्ठा मांझी टोला में राजवीर सिंह उर्फ लालू (19 वर्ष) पर जानेलवा हमला हुआ था. अपराधियो ने उसे जान से मारने की नियत से उसपर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था.

Saraikela (Jharkhand): सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में 2 मार्च को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा है साथ ही पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 2 मार्च को आदित्यपुर थाना इलाके के सिरीस भट्ठा मांझी टोला में राजवीर सिंह उर्फ लालू (19 वर्ष) पर जानेलवा हमला हुआ था. अपराधियो ने उसे जान से मारने की नियत से उसपर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था. फिलहाल उसका इलाज जमशेदपुर के TMH अस्पताल में चल रहा है.
वहीं घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकि के आधार पर छापेमारी करते हुए नामजद आरोपी शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया. 
मौके पर अपराधियों के पूछताछ और उनकी निशानदेही से पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 1 मैग्जीन, 7.65 एमएम के 16 जिंदा कारतूस और 315 एमएम के 4 जिंदा कारतूस, एक अपाची मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है. दोनों अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. 
इधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ के क्रम अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस मामले के अन्य संभावित सुरागों और नेटवर्क की जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






