संजीव सिन्हा ने PC कर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर लगाए कई आरोप, खुद को बता रहा JMM कार्यकर्ता
खुद को JMM कार्यकर्ता बता रहे संजीव सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर विधायक सह झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर आरोप लगाया. उन्होंने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि अब गिरिडीह पर मंत्री जी का ध्यान नहीं है.

Giridih: गिरिडीह में खुद को JMM कार्यकर्ता बता रहे संजीव सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सदर विधायक सह झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर आरोप लगाया. उन्होंने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि अब गिरिडीह पर मंत्री जी का ध्यान नहीं है. वहीं, इस बीच गिरिडीह जेएमएम के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने कहा कि संजीव सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगा था जिसके बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. वो खुद ही जानें कि अपने आप को जेएमएम का कार्यकर्ता बताकर वह मंत्री पर कैसे आरोप लगा रहा.
खुद को जेएमएम कार्यकर्ता बता रहे संजीव सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वे मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ भ्रमण कर चुके हैं और कई बैठकों में शामिल हो चुके है. अब पार्टी के ऊपर है कि पार्टी उन्हें कार्यकर्ता माने या ना माने.
संजीव सिन्हा ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि निगम के 36 वार्ड में युवाओं को मौका मिले, इसके लिए वे गिरिडीह वेलफेयर रेजीडेंस एसोसिएशन का गठन कर रहे है. जिसका मकसद मतदाता को समझाना होगा कि एक बदलाव होना चाहिए. नहीं तो पिछले छह साल में गिरिडीह का क्या विकास हुआ है ये किसी से छिपा नहीं. वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए संजीव सिन्हा ने कहा कि अब खुद मंत्री को सामने आ कर कहना चाहिए कि समाज-हित में उनकी अब तक क्या भूमिका रही.
संदीप सिन्हा ने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी जनहित से जुड़ें मुद्दे पर युवा आंदोलन करते है तो उन पर झूठा केस दर्ज कर दिया जाता है. इसमें पहला केस उस समय हुआ जब दुर्गा पूजा के समय बच्चे को नाली से निकालने के प्रयास के दौरान कई युवाओं पर केस कर दिया गया. वहीं दूसरा केस उस समय हुआ जब पानी की समस्या को लेकर युवाओं ने निगम के बाहर प्रदर्शन किया था.
संजीव सिन्हा ने जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि क्या गिरिडीह में जिलाध्यक्ष के लिए कोई और चेहरा नहीं है, जिन्हें बार-बार जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया जाता है. अब ऐसे में गिरिडीह निगम का इलाका बदलाव चाहता है, जिससे निगम का पूरा विकास हो सके. और इसके लिए गठित एसोसिएशन द्वारा जनता को जागरूक किया जाएगा. मौके पर पीसी के दौरान सौरभ कुमार, मीशू मंडल, बसंत कुमार, राकेश वर्मा समेत कई मौजूद रहे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






