Sahibganj: खड़े ट्रेन के डिब्बे पर नाबालिग से दुष्कर्म, जीआरपी के हत्थे चढ़ा आरोपी
एक सप्ताह पूर्व आरोपी युवक ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की को बहला-फुसलाकर बातचीत के बहाने ले जाकर ट्रेन की बोगी में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. जिसे जीआरपी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.

Jharkhand (Sahibganj): रेल पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बताते चले की आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि नाबालिग पीडिता के बयान पर 14 मार्च 2026 को जीआरपी थाना में महाराजपुर निवासी सुखदेव महतो के पुत्र प्रणेश महतो 22 वर्ष के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करवाया था. साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साहिबगंज जीआरपी व आरपीएफ पुलिस लगतार छापेमारी कर रहे थे. कहा इसी दौरान लोकेशन के अधार पर सकरीगली रेलवे पार्किंग से नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी प्रणेश महतो को गिरफ्तार किये.
रेल पुलिस ने बताया पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब हो कि महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए मालदा रेल मंडल ने बड़ी कार्रवाई की थी. घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए महराजपुर स्टेशन मास्टर, पोर्टर और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था.
अब देखना है कि जांच के बाद मामला में स्पष्ट क्या हो पता है? वहीं निलंबित स्टेशन मास्टर, कांस्टेबल व पोर्टर के ऊपर कारवाई होती है या फिर लीपा पोती होता है.
विदित हो कि साहिबगंज मालदा रेल खंड के महराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में बीते 14 मार्च की अहले सुबह को एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. वहीं वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था. जिसके बाद पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने साहेबगंज जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया. वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जीआरपी ने छापेमारी कर आठ दिन बाद फरार युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट: अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हिरासत में मौत मामला: मेडिकल रिपोर्ट में विरोधाभास, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा मूल रिकॉर्ड

सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त







