गोलियों की गूंज से दहला सहरसा ! घर से बाहर खेल रही मासूम बच्ची को लगी गोली, हालत नाजुक
गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते हुए घर से बाहर निकले. इस दौरान उन्होंने देखा कि बच्ची घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है. जिसे देखकर उनमें चीख-पुकार मच गई.

Sarhasa (Bihar): सहरसा जिले से एक बडी खबर सामने आई है जहां गोली लगने से एक मासूम बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई है. यह पूरा मामला सौर बाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव, वार्ड नंबर 5 का है. जानकारी के अनुसार, आज, 29 मार्च 2026 की सुबह अचानक अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई जिससे पूरे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है. हालांकि गोली किसने और क्यों चलाई है इसका अबतक पता नहीं चल सका है.
बताया जा रहा है. मधुरा गांव वार्ड संख्या 5 में सुबह-सुबह अचानक फायरिंग की आवाज आई. इस दौरान 5 वर्षीय संजना कुमारी (पिता- विकास शर्मा) अपने घर से बाहर खेल रही थी. गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते हुए घर से बाहर निकले. इस दौरान उन्होंने देखा कि बच्ची घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है. जिसे देखकर उनमें चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई. फिलहाल उसका इलाज जारी है लेकिन उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गई है. मामले में सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गोली किसने और क्यों चलाई, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है. इधर, इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है. लगातार सामने आ रही फायरिंग की घटनाएं प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही हैं.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में प्रतिभाओं का सम्मान, इंटरमीडिएट में जिला टॉपरों को किया गया सम्मानित

बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार







