Saharsa: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, आंख में मिर्च पाउडर डालकर किया हमला
सहरसा जिले में एक जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप अख्तियार कर लिया. जिसमें दो पक्षों के आपस में हुए विवाद में कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे के ऊपर मिर्च पाउडर से हमला कर दिया.

Saharsa, Bihar: बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जलई थाना क्षेत्र के लिलजा वार्ड नंबर 5 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि दस धुर जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था.
शनिवार को बांसडीह पर काम कराने के दौरान एक पक्ष द्वारा गाली-गलौज शुरू कर दी गई. इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि एक पक्ष पहले से हमले की तैयारी में था और करीब 8-10 लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया.
हमले के दौरान आरोपियों ने मिर्च पाउडर आंख में डालकर लोगों को घायल कर दिया. इस घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान मो. सायर (45 वर्ष), अमिरूण निशां (55 वर्ष) और सबीहा खातून के रूप में हुई है.
सभी घायलों को पहले महिषी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
मामले को लेकर जलई थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Report By - Indradeo
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मायके जाने की जिद बनी मौत की वजह, पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या !

गिरिडीहः फूड पॉइजनिंग से 1 बच्चे की मौत; 31 लोग और बीमार ! पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को दबोचा







