मध्य प्रदेश के नीमच में बवाल, अधेड़ व्यक्ति पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
गुरुवार 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश के नीमच में जमकर बवाल हुआ. मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है. 55 वर्षीय व्यक्ति पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है.

MP (Neemuch): मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के पडदा गांव में हनुमान जयंती के दिन नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. 55 वर्षीय एक व्यक्ति पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.

घटना की जानकारी के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
प्रदर्शन और बवाल
आक्रोशित लोगों ने कंजार्डा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया. प्रदर्शन के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपी के मकान पर तोड़फोड़ भी की और मकान गिराने की मांग उठाई.
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा.
पुलिस की कार्रवाई मौके पर जिलेभर से पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है.
गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

World Sickle Cell Day पर राष्ट्रपति मुर्मू का आज ओंकारेश्वर दौरा, अभियान की देखेंगी प्रगति

NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन







