गिरिडीह के RTI कर्मचारी ने रेलवे को लिखा पत्र, AC कोच के चादर का रंग बदलने की मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर AC कोच में सफेद चादर के बजाए किसी और रंग के चादर देने की मांग की है. मामले में रेलवे द्वारा जल्द पहल करने का भरोसा दिया गया है.

Giridih, Jharkhand: भारतीय रेलवे अब हो सकता है एसी कोच में यात्रियों को देने वाले सफेद चादर का रंग बदल दे. इसकी जगह अब दूसरे रंग का चादर उपलब्ध कराया जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि गिरिडीह के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे को पत्र लिखकर चादर के रंग बदलने की मांग की है.
RTI कर्मचारी का कहना है कि AC कोच में यात्रियों को जो सफेद चादर उपलब्ध कराई जाती है, उसे देखकर वृद्ध, बच्चे और महिलाएं रात के सफर के दौरान भयभीत हो जाते हैं. ऐसे में रेलवे एसी कोच में मिलने वाले सफेद चादर को बदलना उचित रहेगा.
इधर रेलवे बोर्ड के चेयरमेन को लिखे पत्र के बाद चेयरमैन ने अधीनस्थ अधिकारी रत्नेश झा को उचित कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. जबकि आरटीआई कार्यकर्ता को भरोसा दिलाया कि दिए गए सुझाव के अनुसार जल्द इसे लेकर रेलवे उचित पहल करेगा.
आरटीआई कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने कहा कि रेलवे सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों यात्रियों के भावना का केंद्र भी है. जिसे भावनात्मक संबंध जुड़ा हुआ है. ऐसे में रेलवे को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 15 लाख के जेवर के साथ चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया शातिर चोर

गुमला में मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की इलाज के दौरान मौत







