रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा: 18 साल के Ayush Mhatre बने Youngest Centurion
लखनऊ में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुकाबले में 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. मात्र नौ टी20 मैच खेल चुके इस युवा बल्लेबाज़ ने विदर्भ के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को शानदार जीत दिलाई.

Syed Mushtaq Ali Trophy: मुंबई के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे तेजी से भारतीय क्रिकेट में अगली बड़ी सनसनी बनते जा रहे हैं. 18 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेलते हुए रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया.

193 रन का पीछा, 8 चौके–8 छक्कों की तूफानी पारी
विदर्भ के खिलाफ 193 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए म्हात्रे ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम-बी में नाबाद शतक जड़ा. उन्होंने अपनी धुंआधार बल्लेबाजी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए और मुंबई को 7 विकेट से 13 गेंदें शेष रहते शानदार जीत दिलाई.
सिर्फ 9 टी20 मैच में रचा इतिहास
म्हात्रे ने यह कमाल अपने सिर्फ नौवें वरिष्ठ स्तर के टी20 मैच में किया. उन्होंने इस साल IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेब्यू किया था और अक्टूबर में सीएसके ने उन्हें IPL 2026 ऑक्शन से पहले रिटेन भी कर लिया.
भारतीय क्रिकेट को मिला अगला बड़ा बल्लेबाज?
उनकी तकनीक, पॉवर हिटिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भारत का अगला ऑल-फ़ॉर्मेट बैटिंग स्टार मान रहे हैं. ऐसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी का उभरना भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद शुभ संकेत है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

KKR vs SRH: कमजोर गेंदबाजी प्रदर्शन की परीक्षा घड़ी, आज कौन मारेगा बाजी !

'वो बहुत भावुक पल थे..', CSK से दूर होने पर जडेजा ने जाहिर की अपनी भावनाएं






