बेगूसराय में सड़क हादसाः बाइक के साथ गड्ढे में जा गिरा युवक, 1 की मौत 1 घायल
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक युवक घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि दोनों नाश्ता करने के लिए जा रहे थे लेकिन तभी वे सड़क हादसा के शिकार हो गए.

Begusarai (Bihar): बेगूसराय जिले में आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है. जिसमें अक्सर रफ्तार की चपेट में आकर लोग अपनी जान गंवा देते हैं. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है. जबिक एक अन्य गंभीर रुप से घायल है.
यह हादसा जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित कारीचक के पास SH-55 के पास हुआ है जहां सामने से आ रही एक वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वह सीधे सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा. हादसे के वक्त बाइक चालक के साथ एक अन्य युवक भी पीछे बैठा था.
मृतक बाइक चालक की पहचान सहुरी वार्ड संख्या 5 के रहने वाले रंजन कुमार (35 वर्ष) (पिता- विरंची पासवान), जबकि घायल व्यक्ति की पहचान गौरव कुमार चौधरी (पिता- नेपो चौधरी) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से ठेकेदार था और वह बाइक से गौरव के साथ नाश्ता करने के लिए सहुरी से लड़वाड़ा जा रहे थे तभी कारीचक स्थित लतराही के पास एसएच-55 पर बेगूसराय की तरफ से आ रही एक बाइक को बचाने का प्रयास किया और इस क्रम उसने बाइक का नियंत्रण खो दिया और वे गिर पड़े. गौरव बाइक के साथ सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. और रंजन सड़क पर ही गिर गया.
वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया. लेकिन चिकित्सकों ने रंजन को मृत घोषित कर दिया. जबकि गौरव का इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. आशंका जताई जा रही है कि अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती. हालांकि इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की अहमियत को उजागार किया है.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है वहीं सूचना मिलते ही मौके पहुंच पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलूओं पर छानबीन और जांच कर रही है.
रिपोर्ट- बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अवैध संबंध के उजागर होने के भय से महिला ने रची अपनी ही बेटी की हत्या की साजिश !

Saharsa: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, आंख में मिर्च पाउडर डालकर किया हमला







