2027 चुनाव से पहले RLD का बड़ा दांव, जयंत चौधरी ने बनाई ‘टीम RLD’
2027 चुनाव से पहले RLD का बड़ा दांव, जयंत चौधरी ने बनाई ‘टीम RLD’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को तेज करते हुए राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने वाली दिशा में एक बड़ा कदम उटाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने “टीम RLD” के गठन की घोषणा करी, जिसके पीछे गांव से लेकर जिला स्तर तक पार्टी की सक्रियता को बढ़ाना मुख्य मकसद बताया गया है।
नई दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में वरिष्ठ नेताओं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा हालत , और आगे की रणनीति को लेकर खास तौर पर लंबी चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य के सभी 75 जिलों में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाएगा ताकि हर क्षेत्र में पार्टी की सीधी पहुंच बनी रहे। नई व्यवस्था के तहत हर गांव, और हर शहरी वार्ड में जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। ये कार्यकर्ता स्थानीय लोगों से बराबर संपर्क बनाए रखेंगे। क्षेत्रीय समस्याओं, और सुझावों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे , और साथ साथ पार्टी की नीतियों या कार्यक्रमों की जानकारी सामान्य जनता तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।
चुनाव की अवधि में बूथ प्रबंधन को और ज्यादा मजबूत करना, अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी “टीम RLD” की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।
पार्टी नेतृत्व के अनुसार मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क और सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में RLD की चुनावी तैयारी को नई ताकत देंगे। खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को और प्रभावी ढंग से खड़ा करने पर पार्टी का फोकस ज्यादा रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अयोध्या चढ़ावा विवाद में नया मोड़: संजय सिंह बोले– SIT को सौंपूंगा दस्तावेज, जांच से सामने आएगा सच

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक दांव सफल, क्रॉस वोटिंग से NDA को झटका; 7 में से 5 सीटें जीतीं







