Ranchi News: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आगामी 5 अप्रैल को झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे रांची के कार्निवल बैक्विट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम के दौरान झारखंड में होने वाले SIR पर रणनीति तैयार की जाएगी और जातीय जनगणना को पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर चर्चा की जाएगी.
तेजस्वी यादव झारखंड प्रदेश RJD के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. जिसमें वे जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे. पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, झारखंड में SIR को लेकर रणनीतिक चर्चा करेंगे, जातीय जनगणना को लेकर विचार-विमर्श करेंगे और संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन करेंगे.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार









