अभ्यास मैच में ऋचा की पारी बेअसर, इंग्लैंड को मिली जीत
अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया. ऋचा घोष की शानदार पारी के बावजूद टीम जीत से चूक गई.

कार्डिफ में खेले गए अभ्यास मुकाबले में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप से ठीक पहले हुए इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 5 रन से मात दी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम की ओर से एमी जोंस ने 64 रन की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान नैट शिवर-ब्रंट ने 57 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट हासिल किए, वहीं शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी और राधा यादव को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत अच्छी नही की। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। ऋचा घोष ने 68 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, मगर अंत में टीम 19.5 ओवरों में 166 रन पर सिमट गई। अन्य बल्लेबाजों में हरमनप्रीत कौर (17), राधा यादव (16), यास्तिका भाटिया (15) और शेफाली वर्मा (13) ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सका।
इंग्लैंड की ओर से लिंसी स्मिथ ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह मुकाबला आगामी टूर्नामेंट से पहले दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण अभ्यास साबित हुआ।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









